फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime News Excise department team attacked in Shivhar four policemen injured Liquor Prohibition

Bihar News: शराब माफियाओं का खौफ! युवक की गिरफ्तारी पर लोगों ने पुलिस पर किया भीषण हमला; चार कर्मी घायल

Wed, 03 Sep 2025 08:30 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Sep 2025 08:30 AM IST
सार

Bihar Crime News: शराब के साथ पुलिस की टीम ने युवक को गिरफ्तार किया तो स्थानीय लोगों ने उलटा पुलिस कर्मियों पर ही जानलेवा हमला कर दिया है। मामला बिहार के शिवहर जिले का है। इस घटना के बाद से प्रदेश सरकार की शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर शराब तस्करों का इतना खौफ क्यों है?

विज्ञापन
Bihar Crime News Excise department team attacked in Shivhar four policemen injured Liquor Prohibition
crime - फोटो : crime

विस्तार

बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब माफियाओं का दुस्साहस दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र स्थित देकुली धाम का है, जहां मंगलवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची। तभी शराब तस्करों और उनके समर्थकों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया। इस भीषण हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद भड़की भीड़
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान टीम ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस पर हमला कर दिया। अफरातफरी के बीच लोगों ने गिरफ्तार युवक को छुड़ा लिया और पुलिस बल पर हमला करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

अधिकारियों ने की पुष्टि
उत्पाद थाना प्रभारी निकिता कुमारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। मौके पर पहुंची पिपराही थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है, हमला
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 27 जुलाई को तरियानी क्षेत्र के तुलसीनगर गांव में भी उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला किया था, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। लगातार हो रहे हमलों से पुलिस-प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: यहां 21 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पावर प्लांट,15 सितंबर को पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

लगातार हमले यह साफ दिखाते हैं कि शराब माफिया बेखौफ हो चुके हैं और अब पुलिस बल को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान नहीं चलाया, तो माफियाओं के हौसले और बुलंद होते जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Bihar News: पितृपक्ष मेला की तैयारियां अंतिम चरण में, 3 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार करेंगे समीक्षा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed