{"_id":"6a40a768b0c0830bf00b8546","slug":"bihar-crime-missing-youth-found-dead-family-alleges-spurious-liquor-poisoning-and-assault-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खेत में मिला युवक का शव, जहरीली शराब पिलाकर हत्या का आरोप; मौके से मिले देसी शराब के पाउच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खेत में मिला युवक का शव, जहरीली शराब पिलाकर हत्या का आरोप; मौके से मिले देसी शराब के पाउच
Sun, 28 Jun 2026 10:17 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:17 AM IST
सार
पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से देसी शराब की पाउच बरामद हुई है। परिजनों ने जहरीली शराब पिलाकर और मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
बैरिया थाना पुलिस पूछताछ करती हुई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया में शनिवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पास से देसी शराब की एक पाउच भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के भाई राजकुमार का आरोप है कि उनका भाई शराब पीने का आदी था और शनिवार सुबह हाट सरैया इलाके में शराब पीने गया था। उनका कहना है कि शव के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी, जबकि पीठ पर गंभीर चोट और चमड़ी उधड़ी हुई दिखाई दे रही थी। परिजनों का आरोप है कि युवक को जहरीली शराब पिलाने के बाद उसके साथ मारपीट कर हत्या की गई।
विज्ञापन
इलाके में अवैध शराब कारोबार की चर्चा
ग्रामीणों का दावा है कि हाट सरैया क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार संचालित होता है, जहां बड़ी संख्या में लोग शराब पीने पहुंचते हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar: मक्के के खेत में मिला युवक का शव, गले पर गहरे निशान और मुंह से खून; हत्या की आशंका
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने और मामले की तह तक पहुंचने में लगी हुई है।