Bihar Crime: वैशाली में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर शव गायब करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Bihar News: किरण देवी ने बताया कि पांच दिन पूर्व उनकी पुत्री ने फोन कर जानकारी दी थी कि पति और ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत पर वह स्वयं अपनी पुत्री के घर गईं और ससुराल वालों को समझाया।
विस्तार
वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर मुबारक पंचायत अंतर्गत अब्दुलपुर गांव (वार्ड संख्या-6) में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में महुआ थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में जंदाहा थाना क्षेत्र के चांदसराय गांव निवासी स्वर्गीय रामवृक्ष सिंह की पत्नी किरण देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री निर्मला कुमारी की शादी वर्ष 2014 में अब्दुलपुर गांव निवासी लाल सिंह के बड़े पुत्र रामबली सिंह के साथ हुई थी।
शादी के बाद दंपति के तीन पुत्र हुए और कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन लगभग एक वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष द्वारा 2 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। विधवा मां किरण देवी ने आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पैसे देने से असमर्थता जताई।
पढ़ें; सीवान में मतदाता सूची की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपी 14,211 वोटरों की सूची, कार्रवाई की मांग
वइसी बीच सोमवार की सुबह सूचना मिली कि निर्मला की हत्या कर दी गई है और शव को गायब कर दिया गया है। घटना के बाद पीड़िता की मां ने महुआ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, आरोपी पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया है और घर पर ताला लटका मिला।