Bihar Crime: शिवहर में किराना व्यवसायी की गला दबाकर हत्या, बदमाशों ने सोए अवस्था में ली जान; इलाके में दहशत
Sheohar Crime: शिवहर में सोए अवस्था में एक किराना व्यवसायी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के शिवहर से एक किराना व्यवसायी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव वार्ड नंबर-4 की है। जहां रविवार को उक्त किराना दुकानदार की अज्ञात अपराधियों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त व्यवसायी अपनी दुकान में ही सोए हुए थे। सुबह जब उनका लड़का उठाने के लिए गया तो उन्हें मृत पाया। मृतक की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी भाभिखण सिंह के बेटे संजय कुमार सिंह (50) के रूप में की गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार और तरियानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की गई है। प्रथम दृष्टि पर गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।