Bihar: यूट्यूब से देखकर बम बना रहे थे बच्चे, तभी अचानक हुआ जोरदार धमाका; हादसे में पांच बच्चे बुरी तरह जख्मी
Bihar: मुजफ्फरपुर में कुछ बच्चे यूट्यूब के माध्यम से बम बनाना सीख रहे थे, जिससे दुर्घटनावश विस्फोट हो गया और पांच बच्चे घायल हो गए। इन बच्चों ने दिया सलाई से बारूद निकालकर टॉर्च में डाला था, जिसके ऑन होते ही धमाका हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में बच्चे यूट्यूब पर देखकर माचिस की तीलियों का मसाला छुटाकर टॉर्च में भरकर बम बनाने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद हुए विस्फोट में बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे माचिस की बारूद और पटाखा का बारूद को निकाल कर एक जगह पर भर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।
पूरे मामले की पुष्टि SSP राकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। मामले की जांच कर रही है। घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि चार बच्चों को हल्की चोटें आई है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।