फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: 24-Year-Old Man Murdered in Vaishali, 4 Injured wedding was scheduled for December

Bihar Crime: 24 वर्षीय युवक की हत्या, चार दिसंबर को होनी थी शादी; सोने के स्थान से 50 मीटर दूर मिला शव

Fri, 21 Nov 2025 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Nov 2025 05:45 PM IST
सार

Vaishali Crime: वैशाली में 24 वर्षीय सरोज कुमार उर्फ भोला की बथान से 50 मीटर दूर हत्या कर दी गई। 4 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
Bihar Crime: 24-Year-Old Man Murdered in Vaishali, 4 Injured wedding was scheduled for December
मृतक सरोज कुमार, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के पातेपुर स्थित हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर फतह गांव में एक 24 वर्षीय युवक सरोज कुमार उर्फ भोला की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर फेंका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान लालाबाबू राय के पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सरोज रोजाना की तरह रात का खाना खाकर बथान में सोने गया था, लेकिन सुबह जब उसके पिता उसे देखने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। खोजबीन के दौरान बथान से लगभग 50 मीटर दूर उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

 
रात में ही हुई वारदात, शादी से पहले हत्या से सदमे में परिवार
घटना रात में ही हुई मानी जा रही है। परिवार ने बताया कि सरोज रोज बथान में ही सोता था और पहले कभी किसी तरह की घटना नहीं हुई थी। मामला और भी संवेदनशील इसलिए हो गया है क्योंकि सरोज की शादी 4 दिसंबर को होने वाली थी। शादी से ठीक पहले हुई हत्या ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी; हत्या या आत्महत्या?
 
मोबाइल और चप्पल बरामद, दो लोग हिरासत में
सूचना मिलते ही हरलोचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन और चप्पल उसके सोने वाले स्थान से बरामद किया है। मोबाइल में देर रात आए कॉल नंबरों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द कारणों के स्पष्ट होने की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed