{"_id":"661a45b16db49c4c1c01275b","slug":"bihar-buses-going-to-take-force-for-arrangements-in-ls-elections-collide-with-each-other-1-driver-serious-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लोकसभा चुनाव में व्यवस्था के लिए फोर्स लेने जा रही बसों की आपस में टक्कर; 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लोकसभा चुनाव में व्यवस्था के लिए फोर्स लेने जा रही बसों की आपस में टक्कर; 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Sat, 13 Apr 2024 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:13 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव 2024 में व्यवस्था के लिए फोर्स लेने जा रही बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों में से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस के पास खड़े स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर फोर्स लेने जा रही तीन बसों के अनियंत्रित होने के बाद आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे तीन लोग घायल हो गए। यह घटना जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर एनएच 57 फोर लेन की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में कराया, भर्ती जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीन बसें चुनाव की व्यवस्था के लिए फोर्स को लाने जा रही थीं। इसी दौरान एक बस अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद अन्य दो बसों की एक-एक करके आपस टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार तीन चालक चोटिल हो गए, जिनमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, एक बस क्षतिग्रस्त भी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। गंभीर रूप में घायल चालक की पहचान गया जिला निवासी राघवेंद्र शर्मा के रूप में की गई है। जबकि अन्य दोनों चालक की भोला और संजय के रूप में पहचान की गई है।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद पुलिस ने सड़क पर खड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से अलग करवाया। बताया जा रहा है कि सभी बसें गया से मधुबनी जिले में फोर्स लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान में यह हादसा हो गया।