फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Assembly Election: Alleged private videos of BJP candidate Sunil Kumar Pintu goes viral in Sitamarhi

Bihar Election: सीतामढ़ी में भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार से जुड़े कथित निजी वीडियो वायरल, सियासी पारा चढ़ा

Tue, 04 Nov 2025 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Nov 2025 07:12 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: सीतामढ़ी में भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू से जुड़े कथित निजी वीडियो वायरल होने से सियासी माहौल गरमा गया है। पिंटू ने इसे विरोधियों की साजिश बताया और कहा कि यही वीडियो दो साल पहले भी वायरल हो चुका है।
 

विज्ञापन
Bihar Assembly Election: Alleged private videos of BJP candidate Sunil Kumar Pintu goes viral in Sitamarhi
भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू के कथित निजी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू से जुड़े कथित निजी वीडियो वायरल होने का दावा सामने आने के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इन वीडियोज ने चुनावी फिज़ा में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि इन वीडियोज की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है और न ही भाजपा प्रत्याशी पिंटू की ओर से कोई विस्तृत बयान जारी किया गया है।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्टों के अनुसार, कथित तौर पर दो क्लिप वायरल हो रहे हैं। एक में किसी व्यक्ति को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाने का दावा किया गया है, जबकि दूसरे में वीडियो कॉल के दौरान एक पुरुष को अश्लील हरकत करते हुए बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विपक्ष ने उठाया मुद्दा, भाजपा ने बताया राजनीतिक साजिश
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, विपक्षी दलों ने इसे चुनावी मंचों पर मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। वहीं, भाजपा समर्थकों ने इसे विपक्ष की राजनीतिक साजिश और छवि धूमिल करने की कोशिश बताया है। कई लोगों ने यह भी संभावना जताई है कि वीडियो फर्जी या मॉर्फ्ड हो सकते हैं और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है। समर्थक और विरोधी दोनों ही पक्ष सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: 'घर से उसी को निकलने दो जो हमारे पक्ष में वोट करे!' ललन सिंह का वीडियो वायरल; एफआईआर हुई दर्ज

 
‘विरोधियों की चाल, पहले भी वायरल किया जा चुका यही वीडियो’
इस पूरे प्रकरण पर भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि यह वीडियो पहले भी दो साल पहले वायरल किया जा चुका था, जब वे सांसद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भी यह वीडियो उन्हें टिकट से वंचित करने के उद्देश्य से फैलाया गया था।
 
पिंटू ने कहा कि जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने मंच से मेरे नाम की घोषणा की, तो विरोधियों ने मुझे फंसाने के लिए फिर से यह घटना दोहराई। इस मामले में पूर्व में ही दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी और तीन लोग जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए जनता से अपील की कि वे इस तरह के भ्रमित करने वाले प्रचार पर विश्वास न करें।

यह भी पढ़ें- Bihar Election : बड़हरा में JP नड्डा की गरज, जंगलराज पर जुबानी जंग तेज; कहा- जिंदगी जेल व बेल में ही कट जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed