फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Administrative preparations in full swing for arrival of CM Nitish Kumar in Shivhar

Bihar: शिवहर में सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, हेलीपैड का डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 09 Sep 2025 07:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

Bihar News: नीतीश कुमार के इस दौरे पर शिवहर जिले को कई बड़ी सौगातें मिलने की संभावना है। उनके दौरे के दौरान मुख्यमंत्री देकुली धाम और न्यू बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे, फतेहपुर थाना का नया भवन आम जनता को समर्पित करेंगे और कई पंचायत भवनों का उद्घाटन भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Bihar: Administrative preparations in full swing for arrival of CM Nitish Kumar in Shivhar
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित शिवहर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर जिले में चहल-पहल बढ़ गई है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी (डीएम) विवेक रंजन मैत्रेय, एडीएम मेघावी, डीडीसी बृजेश कुमार, एसडीएम अविनाश कुणाल, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बागमती कार्यालय परिसर स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने तैयारी कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन की आधिकारिक तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वे 16 या 18 सितंबर को शिवहर पहुंच सकते हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि सीएम का यह दौरा दुर्गा पूजा से पहले होगा।

विज्ञापन


पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में डंडारी सीओ को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी से पहले वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार के इस दौरे पर शिवहर जिले को कई बड़ी सौगातें मिलने की संभावना है। उनके दौरे के दौरान मुख्यमंत्री देकुली धाम और न्यू बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे, फतेहपुर थाना का नया भवन आम जनता को समर्पित करेंगे और कई पंचायत भवनों का उद्घाटन भी किया जा सकता है। इसके अलावा वे समाहरणालय मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। हेलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और मंच की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बागमती परियोजना परिसर की सड़क और मुख्य गेट का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिलेवासियों में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है और वे उम्मीद जता रहे हैं कि शिवहर को नई विकासपरक योजनाओं की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed