फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Villagers caught woman who cheated real jewelery by giving fake gold and handed her over to police

Bihar: फर्जीवाड़ा कर आभूषण ठगने वाली महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, नकली देकर ठगती थी असली सोना

Wed, 20 Mar 2024 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Mar 2024 04:16 PM IST
सार

Bettiah Hindi News: इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़ित ग्रामीणों के द्वारा एक आवेदन मिला है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। फर्जीवाड़ा करने वाली महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bettiah: Villagers caught woman who cheated real jewelery by giving fake gold and handed her over to police
पुलिस को सौंपने से पहले ग्रामीणों ने महिला ठग से मारपीट भी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला गांव में घूम-घूम कर फर्जीवाड़ा कर महिलाओं से सोना ठगती थी। वह नकली चमकदार सोना देकर महिलाओं से उसके पुराने सोने को ले लेती थी। ग्रामीणों ने शक होने पर महिला ठग को पकड़कर पुलिस सौंप दिया है। यह घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया पंचायत के नवका टोला की है। हालांकि महिला से उसका नाम-पता पूछे जाने पर सही जानकारी नहीं दे रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई महिला ठग चमकते हुए गहने दिखाकर महिलाओं को लुभा देती थी। फिर उनसे असली गहना ले लेती थी और फरार हो जाती थी। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उक्त महिला को पकड़कर पहले जमकर पीटा गया। फिर सरपंच और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
महिला ने इन लोगों को बनाया ठगी का शिकार
लाल सरैया गांव के नवका टोला गांव निवासी रूना देवी, संगीता देवी, रंजीम देवी, लीलावती देवी, कविता देवी और सरोज देवी ने मझौलिया पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। सभी पीड़िताओं ने आवेदन में कहा कि उक्त महिला (ठग) हम लोगों के गांव में दो माह पहले आई थी। उसने मीठी-मीठी बातें कर प्रलोभन दिया और हम लोग के पुराने गहने और पुराने बर्तन लेकर हम लोगों को नए गहने और बर्तन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गहने पूरी तरह से जाली हैं। ये गहने काफी चमकदार हैं जो कि रोल्ड गोल्ड बताया जा रहा है। महिला को देखने पर हम लोगों ने पहचान लिया। इसी महिला ने कई लोगों को नकली गहने देकर असली गहने की ठगी की है। ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 
इधर, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़ित ग्रामीणों के द्वारा एक आवेदन मिला है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। फर्जीवाड़ा करने वाली महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed