{"_id":"682ee73349f787705b08bd1d","slug":"bettiah-pickup-hits-wedding-procession-vehicle-5-people-including-bride-seriously-injured-groom-s-leg-broken-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बारात की गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, दुल्हन समेत पांच लोग गंभीर घायल; दूल्हे का टूटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बारात की गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, दुल्हन समेत पांच लोग गंभीर घायल; दूल्हे का टूटा पैर
Thu, 22 May 2025 02:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 22 May 2025 02:28 PM IST
सार
Bettiah News: पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल गाड़ी और पिकअप दोनों को जब्त कर लिया गया है, हालांकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एनएच-727 पर उस वक्त हुआ जब बारात विदाई के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान जौकटिया चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विदाई के बाद लौट रही थी बारात, अचानक हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रुबड़ी गांव (मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) से बारात बुधवार को लालसरैया कठहिया गई थी। गुरुवार तड़के लगभग पांच बजे, लड़की की विदाई के बाद बारात दूल्हा-दुल्हन और परिजनों के साथ लौट रही थी। जौकटिया ग्रामीण बैंक के पास एनएच-727 पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News : बिहार पुलिस सिपाहियों का तबादला टला, पटना हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन की अपील पर लगाई रोक
विज्ञापन
दूल्हे का पैर टूटा, दुल्हन सहित अन्य परिजन भी घायल
जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हा रूपम कुमार का पैर टूट गया जबकि दुल्हन सोनी कुमारी, उसका भाई उपेंद्र कुमार, दूल्हे का बहनोई रोहित कुमार, चालक लवकुश कुमार और एक अन्य रिश्तेदार अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को भेजा गया जीएमसीएच
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया भेजा गया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि हादसे में शामिल गाड़ी और पिकअप दोनों को जब्त कर लिया गया है, हालांकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंतित
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-727 पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग आम बात हो गई है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त सड़क सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थानीय विधायक पर लगाया जान से मारने का आरोप
दूल्हा-दुल्हन की हालत चिंताजनक
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन जीएमसीएच पहुंच गए। दूल्हा-दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और शादी की खुशी एक पल में मातम में बदल गई। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में दुख और आक्रोश का माहौल है।