फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Young man slept after having dinner at night, found dead in suspicious condition in morning

Bihar News: युवक रात को खाना खाकर सोया, सुबह संदिग्ध स्थिति में मृत मिला; सात महीने से होटल में करता था काम

Tue, 12 Mar 2024 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

Bettiah News: मुफस्सिल थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
Bettiah News: Young man slept after having dinner at night, found dead in suspicious condition in morning
मृतक वशिष्ठ कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक होटल में काम करता था। घटना जिले के मुफस्सिल थाना के पास की है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंगलहिया गांव निवासी हरेंद्र साह का बेटा वशिष्ठ कुमार (19) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतक के पिता हरेंद्र साह ने बताया कि उनके पांच बेटे हैं, जिनमें वशिष्ठ दूसरे नंबर पर था। पिछले सात महीने से बेतिया मुफस्सिल थाने के सामने होटल में काम करता था। घटना की सूचना फोन से मिली है। जबकि मुफस्सिल थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, होटल मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वशिष्ठ खाना खाकर सोने चला गया। सुबह जगाने पर पता चला कि उसकी मौत हुई है। चीखने-चिल्लाने पर मुफस्सिल थाने के चौकीदार पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई है, कुछ भी कहना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed