{"_id":"6745b898e29f756d900c8ea4","slug":"bettiah-news-voters-sitting-on-roadside-after-casting-their-votes-were-run-over-by-uncontrolled-car-one-dead-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को अनियंत्रित कार ने रौंदा; एक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को अनियंत्रित कार ने रौंदा; एक की मौत, चार लोग घायल
Tue, 26 Nov 2024 05:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:31 PM IST
सार
Bettiah News: नौतन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया है। वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना से मौके पर मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में पैक्स चुनाव में मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना जिले के नौतन प्रखंड के मड़ूआहा बूथ नंबर 6 से 6(क)(ख)(ग)(घ) की है। घटना में मृतक की पहचान वरदाहा मनियारी गांव के गोविंद राम (65) के रूप में की गई है। जबकि घायलों में रामचंद्र साह की पत्नी, घूटन महतो की बहू सुगांनती देवी, वीरू यादव (25) और उनकी बहन शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौतन प्रखंड में पैक्स के चुनाव में मतदान करने के बाद सभी वोटर बगीचे के किनारे बैठे थे। तभी जगदीशपुर से मच्छरगावां जा रही इनोवा कार ने अनियंत्रित होकर सभी लोगों को रौंदकर घायल कर दिया। वहीं, चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पैक्स प्रत्याशी विजय साह की बाइक भी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद मतदान केंद्र के आसपास घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। उधर, टक्कर मारने वाली कार को गुस्साए ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और डंडे से पीट-पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर किसी तरह शांत कराया।
इधर, नौतन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया है। वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।