फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: uncontrolled truck loaded with sand ran over young man, he died on spot, people blocked road

Bihar News: बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम की सड़क

Sat, 24 Aug 2024 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Aug 2024 02:41 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bettiah News: uncontrolled truck loaded with sand ran over young man, he died on spot, people blocked road
मृतक रूपेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेतिया में बालू लदे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर एक युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के अरेराज मुख्य सड़क स्थित हवाई अड्डा के पास की है। मृतक की पहचान ब्रवत परसाईन गांव के वार्ड नंबर 27 निवासी चंद्रिका प्रसाद के बेटे रूपेश कुमार (25) के रूप में की गई है, जो चावल का व्यवसाय करता था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से नाराज लोगों ने बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया और आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि रूपेश शुक्रवार की देर शाम हवाई अड्डा स्थित अपनी चावल की दुकान से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर रौंद दिया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जीएससीएच बेतिया में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन हवाई अड्डा के पास सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करता है।
विज्ञापन

 
हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में आरोपी ट्रक चालक को बख्शा नहीं जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर भी आरोपी चालक को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed