{"_id":"67a350cfbf473cadfd0c64e5","slug":"bettiah-news-finance-employee-commits-suicide-after-not-meeting-target-senior-company-officials-accused-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: टारगेट पूरा न होने पर फाइनेंस कर्मी ने की खुदकुशी, कंपनी के बड़े अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: टारगेट पूरा न होने पर फाइनेंस कर्मी ने की खुदकुशी, कंपनी के बड़े अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
Wed, 05 Feb 2025 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Feb 2025 05:21 PM IST
सार
Bettiah News: पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पांच आरोपियों की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं, आरबीएल फिनसर्व के रीजनल मैनेजर ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
मृतक फाइनेंस कर्मी उज्जवल कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बेतिया में फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे एक युवक ने टारगेट पूरा नहीं होने पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। घटना बगहा पुलिस जिले के बगहा की है। जहां युवक आरबीएल फिनसर्व फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। मृत युवक की पहचान उज्ज्वल कुमार (22) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वल कुमार ने अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली। उज्ज्वल कुमार पश्चिम चंपारण जिले के सिरसिया गांव का निवासी था। उसके परिवार में माता-पिता और दो बड़ी बहनें हैं। इसमें से एक की शादी अभी नहीं हुई है। उज्जवल ने आठ महीने पहले ही आरबीएल फिनसर्व फाइनेंस कंपनी जॉइन की थी, ताकि वह अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटा सके और परिवार के लोगों का आर्थिक रूप से सहयोग कर सके। लेकिन नौकरी में लगातार बढ़ते टारगेट और दबाव ने उसे इस हद तक मानसिक रूप से तोड़ दिया कि उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई अमित ने बताया कि बैंक अधिकारियों की ओर से बार-बार टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे मानसिक तनाव में आकर उसने मंगलवार की रात को यह कदम उठाया। इसके बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी दी। परिवार में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं, जब परिजनों ने शव की जांच की तो उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें बैंक के उच्च अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न करने का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही अपने पिता से बदला लेने की बात भी कही थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया।
विज्ञापन
इधर, थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पांच आरोपियों की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। आरबीएल फिनसर्व के रीजनल मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सूचना मिली है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। वहां से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।