फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Dead body of a girl found in mutilated condition in sugarcane field, could not be identified

फिर एक लड़की की लाश: 16 दिन पहले मिले शव की पहचान नहीं; इस बार भी खेत में युवती को मरा देख सन्न रह गए लोग

Mon, 26 Feb 2024 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Feb 2024 05:07 PM IST
सार

Bettiah Crime News: बेतिया में गन्ने के खेत में एक युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। यह 16 दिन में दूसरी घटना है और दोनों शवों की पहचान नहीं की जा सकी है। इन घटनाओं से पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bettiah News: Dead body of a girl found in mutilated condition in sugarcane field, could not be identified
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में पुलिस ने एक युवती के शव को गन्ने के खेत से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया है। घटना जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के सरेह की है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सहोदरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। क्षत-विक्षत अवस्था में शव के बरामद होने से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार अपने खेत का गन्ना कटवा रहे थे। बदबू आने पर देखा तो खेत के अंदर एक लाश पड़ी हुई थी। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे छानबीन शुरू कर दी। वहीं, शव बरामद होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं। जितने मुंह उतनी बातें होने लगीं। हालांकि शव की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस की सरदर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर इस घटना को कब और कैसे अंजाम दिया गया है। एक माह के अंदर दो शव मिलने और किसी भी शव की पहचान न हो पाने पर पुलिस तंत्र और कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़े रहे हैं। गौरतलब है कि 10 फरवरी को भिखनाठोरी जंगल से भी एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस उस युवती के शव की भी 16 दिन बीत जाने के बावजूद शिनाख्त नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि नीरज कुमार के गन्ने के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। मौका ए वारदात पर पहुंचा तो देखने से पता चला कि वह शव एक युवती का है। उसका आधा शरीर सियार खा गए हैं। उसने लाल और नीले रंग के अंत:वस्त्र और जींस पहनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed