{"_id":"6756c37a05908a8e96094774","slug":"bettiah-news-accident-or-murder-while-returning-from-gadhi-mai-fair-suspicious-death-of-a-person-causes-pani-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गढ़ी माई मेले से लौटने के दौरान हादसा या हत्या? व्यक्ति की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गढ़ी माई मेले से लौटने के दौरान हादसा या हत्या? व्यक्ति की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
Mon, 09 Dec 2024 03:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Dec 2024 03:46 PM IST
सार
Bettiah News: थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना के बाद शोक में डूबा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र में नेपाल के प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला से लौटने के दौरान एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से गिरकर कुचलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंझरिया शेख पंचायत के वार्ड-6 निवासी मोहन पासवान के रूप में हुई है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार कर दिया है और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों का गंभीर आरोप
मृतक की पत्नी, सुनैना देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति को मेला ले जाने के बहाने उनकी हत्या कर दी गई। देर रात उनका क्षत-विक्षत शव हमारे दरवाजे पर रखकर वे लोग भाग गए। सुनैना देवी का कहना है कि हादसे का दावा करने वाले लोग बता रहे हैं कि मोहन पासवान की मौत ट्रैक्टर से गिरने के कारण हुई। लेकिन परिवार इसे सुनियोजित हत्या मान रहा है।
विज्ञापन
शव को लेकर गांव में तनाव
रविवार देर रात जब मोहन पासवान का शव उनके घर के बाहर लाया गया, तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रबुद्ध नागरिकों ने हस्तक्षेप किया। घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई और बयान
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वास्तव में यह हादसा था या हत्या।
परिजनों ने की न्याय की मांग
मृतक मोहन पासवान पंचायत के वार्ड सदस्य थे। उनकी मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।