फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: A high-speed bike hit another bike from behind, one woman died, three people are serious

Bihar News: तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से मारी टक्कर; एक महिला की मौत, तीन लोग गंभीर

Sun, 02 Jun 2024 05:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jun 2024 05:17 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन
Bettiah News: A high-speed bike hit another bike from behind, one woman died, three people are serious
मृतका सरस्वती देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर एसएसबी कैंप के पास हुई बाइक दुर्घटना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। मृत महिला की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी जोगेश्वर साह की पत्नी सरस्वती देवी (60) के तौर पर की गई है। जबकि घायलों की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र निवासी ही सूरज यादव (65), रामप्रसाद कुशवाहा के बेटे विजय कुशवाहा (35) तथा मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी शंभू पांडे के बेटे अमित पांडे (40) के तौर पर की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर विजय, सूरज और सरस्वती देवी अपनी आंख का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ गए थे। वहां से इलाज कराने के बाद वे लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अमित पांडे तेज रफ्तार से बाइक लेकर पीछे से आया और अनियंत्रित होकर बसंतपुर एसएसबी कैंप के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, सरस्वती देवी की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजन अजय प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार और नागेश्वर महतो सहित अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed