फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: 3 houses burnt to ashes due to fire; two cattle died due to scorching, three seriously injured

Bihar News: आग लगने से तीन घर जलकर राख; दो मवेशियों की झुलसने से मौत, तीन गंभीर घायल

Fri, 06 Dec 2024 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Dec 2024 03:13 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में हुई आग लगने की घटना में तीन घर जलकर राख हो गए। जबकि दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई है और तीन मवेशी पूरी तरह झुलसकर घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Bettiah News: 3 houses burnt to ashes due to fire; two cattle died due to scorching, three seriously injured
आग लगने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया है। वहीं, दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई और तीन मवेशी बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए। यह घटना जिले के योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड-6 के बलुआ नेवाज राय मलाई टोला गांव की है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना में भोला ठाकुर, साहेब ठाकुर और मोतिलाल ठाकुर के घर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोग जब तक जगते और आग को बुझाते तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अपने आगोश में भोला ठाकुर, साहेब ठाकुर और मोतिलाल ठाकुर के घर को ले लिया। इस हादसे में घर सहित लाखों की संपत्ति जल गई।
विज्ञापन

 
पीड़ितों ने बताया कि अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। वहीं, ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि घर में रखे अनाज, बर्तन और कपड़ा सहित अन्य आवश्यकता की सामग्री अग्नि की भेट चढ़ गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो मवेशियों की जलने से मौत हो गई है और तीन मवेशी झुलसकर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, सीओ प्रज्ञा नयनम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को निरीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सूची तैयार होने के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed