फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: 3 friends returning from fair crushed by uncontrolled bike, one died, two in critical condition

Bihar News: मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों को अनियंत्रित बाइक ने रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 14 Oct 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Oct 2024 02:03 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल से बाइक को जब्त कर थाने लाई है। मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bettiah News: 3 friends returning from fair crushed by uncontrolled bike, one died, two in critical condition
मृतक शेख साहिल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेतिया में अनियंत्रित बाइक सवार ने मेला देख घर लौट रहे तीन दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में घायल हुए एक युवक की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मोतिहारी के पास मौत हो गई। जबकि दो किशोरों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र के अनवाहॉ मोड़ के पास की है। मृत युवक की पहचान खुटिया विशुनपुर निवासी शेख नसरुद्दीन के बेटे शेख साहिल (18) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों की पहचान शेख मृत्युंजय के बेटे वोसीम (16) और मोहम्मद इजहार के बेटे शौकत (15) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुट गई। दोनों घायल किशोर का इलाज जीएमसीएच के सर्जिकल वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक के पिता शेख नसरुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा शेख साहिल अपने गांव के दोस्त वोसीम और शौकत के साथ दशहरे का मेला देखने रविवार की रात पारस पकड़ी गया हुआ था। देर रात घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें तीनों दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए परिजन उन्हें आनन-फानन में जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने शेख साहिल की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया। वहीं, परिजन इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे तब तक रास्ते में मोतिहारी के पास युवक की मौत हो गई। उसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल से बाइक को जब्त कर थाने लाई है। मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed