फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Inspector accused of locking a person in lockup and releasing him after taking money, SP Amarkesh D

Bihar: ‘दारोगा ने मेरे मामा को हवालात में बंद किया, फिर पैसे लेकर छोड़ा’, एसपी को लिखे पत्र में युवक का आरोप

Sun, 08 Sep 2024 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Sep 2024 06:10 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सत्यापन करने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी द्वारा उसे छोड़ा गया है। जो भी आरोप दारोगा पर लगा है, वह बिल्कुल निराधार और गलत है। 

विज्ञापन
Bettiah: Inspector accused of locking a person in lockup and releasing him after taking money, SP Amarkesh D
पीड़ित युवक चंदन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक युवक ने उसके मामा को थाना ले जाकर बंद कर पैसा लेकर छोड़ने की शिकायत एसपी से की है। मामला जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र के अमवा बैरागी गांव का है। दरअसल, चंदन प्रसाद नामक युवक ने पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी को आवेदन देकर मझौलिया थाने में तैनात दरोगा बिहारी प्रसाद निराला पर उक्त आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एसपी को दिए आवेदन में चंदन ने बताया कि दो सितंबर की रात वह पूर्णिया जिले के रानी पकड़ा गांव निवासी अपने मामा मनीष कुमार के साथ अमवा बजार गए हुए थे। अपने मामा को सड़क किनारे खड़ा करके बाजार में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान मझौलिया थाने के सब इंस्पेक्टर बिहारी प्रसाद निराला आए और डांट फटकार करने लगे। मामा को जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी से लेकर मझौलिया थाने चले गए। जहां उन्हें रात भर हाजत में रखा गया।
विज्ञापन


चंदन ने बताया कि जब मैं बाजार कर लौटा तो देखा कि उक्त जगह पर मेरे मामा नहीं हैं। उसके बाद मैंने उनके फोन पर कॉल किया तो सारी घटना की जानकारी मुझे मिली। जब अगले दिन मैं अपने मामा से मिलने थाने गया तो बिहारी प्रसाद निराला ने मुझसे गाली-गलौज की। उन्होंने मुझे भी हाजत में बंद कर दिया और छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने साफ तौर पर मेरे मामा को छोड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि तुम्हारे मामा के पास से गांजा बरामद हुआ है। इसके बाद मैंने अपने बड़े पापा और गांव के चार-पांच गणमान्य लोगों को घटना की जानकारी दी। उन लोगों के थाने पर आने के बाद 25 हजार रुपये सब इंस्पेक्टर बिहारी प्रसाद निराला को दिए, जिसके बाद उन्होंने मुझे और मेरे मामा को छोड़ा। युवक ने एसपी को एक ऑडियो रिकॉर्ड भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, जब इस बावत बेतिया पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सत्यापन करने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी द्वारा उसे छोड़ा गया है। जो भी आरोप दारोगा पर लगा है, वह बिल्कुल निराधार और गलत है। मामले की जांच पड़ताल कराई गई है। लड़के द्वारा दिए गए ऑडियो में कहीं भी पैसे मांगने का जिक्र नहीं है। मैंने खुद ऑडियो को सुना है। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा युवक को पकड़कर थाने लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed