फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Maya Rani of Kinnar community filed nomination in bettiah today news

Bihar: नरकटियागंज में माया रानी किन्नर ने किया निर्दलीय नामांकन, समाज में दिया समानता का संदेश

Sun, 19 Oct 2025 12:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरकटियागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरकटियागंज Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 12:29 PM IST
सार

बेतिया जिले के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से तीसरे लिंग समुदाय की प्रतिनिधि माया रानी किन्नर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबी, भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के खिलाफ है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Maya Rani of Kinnar community filed nomination in bettiah today news
किन्नर माया रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से राजनीति में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम देखने को मिला है। समाज के तीसरे लिंग समुदाय की प्रतिनिधि माया रानी किन्नर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


माया रानी अपने समर्थकों और समुदाय के सदस्यों के साथ जुलूस की शक्ल में नरकटियागंज एसडीएम कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने उत्साह और जोश के माहौल में औपचारिक रूप से नामांकन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ मौजूद थी और “परिवर्तन की नई पहचान, माया रानी किन्नर जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए माया रानी ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल से नहीं है, बल्कि गरीबी, भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नरकटियागंज की जनता वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रही है। अस्पतालों की हालत खराब है, शिक्षा व्यवस्था गिरती जा रही है, और सड़क-जल जैसी बुनियादी समस्याएं अब भी जस की तस हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन्हें अवसर दें ताकि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ प्रशासन और समान अधिकारों के लिए काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'जल्द ही जेल में होगा लालू परिवार', गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले; कहा- बिहार को विकसित बनाएंगे


माया रानी ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर तबके को समान अधिकार और सम्मान दिलाना है। उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे लिंग के लोगों को केवल मनोरंजन का प्रतीक न समझा जाए, बल्कि उन्हें जनसेवा और नेतृत्व की मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए। हम भी इस देश के नागरिक हैं और हमें भी सेवा का मौका मिलना चाहिए। जनता का समर्थन ही मेरी असली ताकत है। नामांकन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे। माया रानी के समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया और उत्साहपूर्वक नारेबाजी की।

नरकटियागंज विधानसभा सीट पर माया रानी के मैदान में उतरने से इस बार का चुनाव न केवल राजनीतिक रूप से दिलचस्प, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बन गया है। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि माया रानी की उम्मीदवारी समाज में समानता और प्रतिनिधित्व की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed