फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: A young man tried to rape minor girl who had gone out to throw garbage; Family members beat accused

Bihar: कचरा फेंकने बाहर गई नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश; परिजन-ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीट कर किया घायल

Fri, 29 Mar 2024 04:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Mar 2024 04:25 PM IST
सार

Bettiah Crime: रामनगर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि पीड़िता के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bettiah: A young man tried to rape minor girl who had gone out to throw garbage; Family members beat accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में घर से बाहर कूड़ा-कचरा फेंकने गई एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि शोर शराबा होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने घर का कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर नदी के किनारे जा रही थी। तभी गांव के ही एक मनचले ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देख आरोपी भागने लगा। लेकिन पीड़िता के भाई और गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन

 
इधर, रामनगर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि पीड़िता के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-5 धांगड़ टोली निवासी राजू महतो के रूप में की गई है। उसके ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना के बाद घायल आरोपी को लड़की के भाई ने ही रामनगर पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला बिगड़ता देख डॉक्टर ने मामले की सूचना रामनगर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रामनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर आरोपी युवक को थाने ले गई। इधर, पीड़िता के भाई के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed