फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Auto of people returning after shopping for Holi overturned in Muzaffarpur

Bihar Accident: होली की खरीदारी कर लौट रहे लोगों की ऑटो पलटी, छह से ज्यादा लोग हुए घायल; तीन की हालत गंभीर

Thu, 13 Mar 2025 01:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

Muzaffarpur: स्टेट हाईवे-74 पर मुसहर टोला के पास होली की खरीदारी कर घर लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Auto of people returning after shopping for Holi overturned in Muzaffarpur
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली की खरीदारी कर घर लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-74 पर मुसहर टोला के पास हुआ। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग देवरिया से होली पर्व की खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबगंज के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:   बिहार में महिलाएं चलाती दिखेंगी पिंक बस, जानिए क्या है खासियत और कब से होगी इसकी शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की स्थिति
ऑटो पलटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए साहेबगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों—गुनौर महतो, सूरज कुमार और विनोद कुमार—को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस का बयान
साहेबगंज थाना के एएसआई कुणाल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। सभी लोग साहेबगंज थाना क्षेत्र के असली गांव और ईशा छपरा गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed