फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   As the heat increased, Chamki fever struck

Muzaffarpur News: गर्मी बढ़ने के साथ चमकी बुखार ने दी दस्तक, दो नए केस की पुष्टि; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Thu, 28 Mar 2024 11:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर और आसपास के जिले में मौसम में बदलाव और गर्मी में हुए इजाफे के साथ SKMCH के PICU वार्ड में भर्ती दो बच्चों में AES की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक बार फिर से अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
As the heat increased, Chamki fever struck
गर्मी बढ़ने के साथ चमकी बुखार ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के साथ साथ मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड के एक बच्चें में AES की पुष्टि हुई है। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चमकी बुखार AES पर रोकथाम को लेकर के अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जीरो डेथ पर कार्य को किया जा रहा है। इसी क्रम में अब गर्मी में इजाफा के साथ साथ बच्चे में AES के दो मामले की पुष्टि हुई है, जिसके बाद एक बार फिर से AES ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की और भी सजग करने की चुनौती दिया है। ताजा मामला दो AES की केस के साथ आया है, जिसमें सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के एक 5 वर्ष की बच्ची में तेज बुखार को लेकर के एसकेएमसीएच में PICU वार्ड में भर्ती कराया गया था, जिसमें AES की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


दोनों बच्चों को घर भेजा गया
इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के बोचहा प्रखंड में एक 3 वर्ष के बच्चे में AES की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। हालांकि दोनों बच्चों को इलाज के उपरान्त ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद दोनों वापस घर लौट चुके हैं। हालांकि गर्मी में इजाफा के साथ आने वाले दिनों में मरीज की संख्या में और भी इजाफे की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए जिला के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और AES के नोडल अधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया की AES को लेकर के हमारी तैयारी पूरी है। हमलोग के द्वारा लगातार इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। लगातार ही प्रभावित क्षेत्र जन जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed