फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Action to remove encroachment in Ghodasahan has been intensified, time till 15th August

Bihar: रेलवे की जमीन पर कब्जा अब नहीं चलेगा! घोड़ासहन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, 15 अगस्त तक मोहलत

Thu, 07 Aug 2025 02:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

मोतिहारी के घोड़ासहन में रेलवे ने अपनी कीमती जमीन से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। करीब एक एकड़ रेलवे भूमि पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों और अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 अगस्त तक खाली करने का निर्देश दिया गया है।
 

विज्ञापन
Action to remove encroachment in Ghodasahan has been intensified, time till 15th August
रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले के घोड़ासहन रेलवे परिक्षेत्र में रेलवे विभाग ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने रेलवे की एक एकड़ से अधिक कीमती जमीन पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों और लोहे की अस्थायी दुकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 अगस्त तक अतिक्रमण खाली करने का सख्त निर्देश जारी किया है। रेलवे द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर दंडाधिकारी की उपस्थिति में बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा, और इस कार्रवाई का खर्च अतिक्रमणकारियों से ही वसूला जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद से क्षेत्र के अवैध दुकानदारों और भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रेलवे की इस बहुमूल्य भूमि पर कुछ प्रभावशाली भूमाफियाओं ने स्थानीय प्रशासनिक मिलीभगत के जरिए कब्जा कर रखा था। इन लोगों ने लोहे की अस्थायी दुकानें बनाकर स्थानीय लोगों से मोटी पगड़ी और किराया वसूलते हुए अवैध व्यवसाय संचालित कराया। अमर उजाला ने इस पूरे मामले को पहले भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन



पढ़ें:  जमालपुर में प्रचंड हुई गंगा नदी, तीन पंचायतों के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी; बढ़ी परेशानियां
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में रेलवे के आईओडब्लू प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमा दिया गया है और उन्हें सात दिनों की मोहलत दी गई है। निर्धारित समयसीमा के भीतर जमीन खाली नहीं की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर मंडल के आरपीएफ कमांडेंट ने भी दोहराया कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed