{"_id":"66c6ee59486371ae3e03e670","slug":"a-woman-admitted-for-delivery-in-sitamarhi-and-her-newborn-died-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रसव के लिए भर्ती महिला व नवजात की मौत, मौके से डॉक्टर फरार; परिजनों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रसव के लिए भर्ती महिला व नवजात की मौत, मौके से डॉक्टर फरार; परिजनों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष
Thu, 22 Aug 2024 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:22 PM IST
सार
Bihar: सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा के संजय चौक स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता और उसके बच्चे की मौत हो गई। प्रसूता के सास ने अप्रशिक्षत स्टाफ द्वारा प्रसव कराने में बरती गई लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता और उसके बच्चे की मौत हो गई। अब इस मामले में नर्सिंग होम संचालक और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। मृतका की पहचान सिमरा गांव की निवासी उमाशंकर राय की 22 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के शाम करीब 7 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उक्त महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मृतका की सास ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने कहा की हमारे हॉस्पिटल में चलिए। जहां शाम को भर्ती करा दिया गया। जिसके बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गए और जब दर्द बढ़ने लगा तो डॉक्टर की खोज शुरू हुई। लेकिन, अस्पताल में घंटों बीत जाने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए।
विज्ञापन
जिसके बाद कंपाउंडर से पूछा गया तो आश्वाशन दिया जा रहा था। इसी क्रम में मध्य रात्रि महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। चीत्कार की आवाज गूंजने लगी। रोने की आवाज और हंगामा देखकर अस्पताल के कर्मी भी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना डुमरा थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन