{"_id":"6503da8e58debba6a00cb4e9","slug":"muzaffarpur-boat-accident-dead-body-found-on-the-banks-of-bagmati-river-ndrf-is-searching-for-dead-bodies-2023-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Boat Accident : बागमती ने खुद लौटाई पहली लाश, दो और लाशें मिली; नौ के जिंदा होने की संभावना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Boat Accident : बागमती ने खुद लौटाई पहली लाश, दो और लाशें मिली; नौ के जिंदा होने की संभावना खत्म
Fri, 15 Sep 2023 09:46 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:46 AM IST
सार
लाश को प्रशासन या स्थानीय गोताखोर की टीम नहीं खोज पाई। मासूम की लाश नदी ने ही लौटा दी। मासूम की लाश नदी के दूसरे छोर पर बगर लक्ष्मी इलाके में झाड़ी के पास मिला।
विज्ञापन
बागमती नदी किनारे लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के बागमती नदी में नाव हादसे में लापता हुए 12 लोगों में तीन की लाश मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि तीन में से एक बच्चे की लाश को प्रशासन या स्थानीय गोताखोर की टीम नहीं खोज पाई। मासूम की लाश नदी ने ही लौटा दी। मासूम की लाश नदी के दूसरे छोर पर बगर लक्ष्मी इलाके में झाड़ी के पास मिला। शव मिलते ही गांव में कहराम मच गया। उसके परिजनों को उम्मीद थी कि वह जिंदा बच जाएगा। लेकिन, उसकी लाश देख सारी उम्मीद खत्म हो गई। मृत मासूम की पहचान नार्गिश खातून की 4 वर्षीय बेटी अजमत के रूप में हुई। अजमत की लाश मिलने के बाद अब अन्य लापता लोगों के जिंदा होने की संभावना भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशुल की लाश बरामद
वहीं गोताखोरों की टीम ने दो लोगों की लाश को नदी से बाहर निकाला है। इनमें से एक की लाश बलौर चौक के पास नदी के किनारे और दूसरे की लाश गोरिहारी घाट से बाहर निकाला गया है। टीम उसकी लाश को नदी से बाहर निकाला। लाश देख परिजन दंग रह गए। इसमें से एक पहचान गांव के ही शमशुल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
11 लोग अब अब भी लापता, तलाश जारी
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब 32 बच्चे गायघाट प्रखंड के बलौर हाई स्कूल जा रहे थे। नाव पर कुछ बच्चे और महिलाएं भी थी। कुछ पुरुष भी थे। रस्सी के सहारे नदी से नाव पार करती है। इसी दौरान बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास रस्सी टूट गई और बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में डूब गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 11 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। NDRF की टीम उनकी लाश में छानबीन कर रही है।
सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार खुद मामले की छानबीन में जुट गये हैं। इधर, जो 11 बच्चे लापता हैं, उनकी सूची जारी की गई है। लापता हुए सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले थे। इनमें से अधिकांश बच्चे 9वीं और 10वीं के छात्र हैं।

- कामिनी कुमारी (16) पिता राजेश राय
- सुष्मिता कुमारी (16) पिता लक्ष्मी राय
- बेबी कुमारी पिता जगदीश राय
- सजदा बानो (16) पिता मो सफी
- गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल
- रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय
- शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल
- शमशुल पिता मो. अयूब
- वसीम पिता मो इस्माईल
- पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी
- मिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी