फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur-990-kg-ganja-seized-ncb-action

एनसीबी का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 990 किलो गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 07:25 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Sep 2026 07:25 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में एनसीबी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 990 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
muzaffarpur-990-kg-ganja-seized-ncb-action
एनसीबी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप बरामद की गई है। जब्त गांजे की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

एनसीबी की ओर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तुर्की थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को पकड़ा। कंटेनर में करीब 990 किलोग्राम गांजा लदा हुआ था। टीम ने कंटेनर संख्या BR 21G C 2912 को जब्त कर लिया है। मामले में पकड़े गए दोनों कंटेनर चालकों से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुजफ्फरपुर में किसे पहुंचाया जाना था। बताया जा रहा है कि तस्कर गांजे की खेप को मुजफ्फरपुर में किसी बड़े सप्लायर तक पहुंचाने की तैयारी में थे। इसी दौरान एनसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि एनसीबी की सूचना पर कार्रवाई की गई है। तुर्की थाना क्षेत्र में एक बड़े कंटेनर से करीब एक हजार किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है, जो पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार: अकबरनगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत; चार साल का मासूम गंभीर

उन्होंने बताया कि एनसीबी की टीम मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। कंटेनर और उसमें लदे गांजे को जब्त कर लिया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। जब्त गांजे की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed