{"_id":"668a62ca2b8713ba380534df","slug":"two-youths-kidnapped-after-snatching-their-car-in-begusarai-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गाड़ी छीनने के बाद दो युवकों का अपहरण, बदमाशों ने तीन लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गाड़ी छीनने के बाद दो युवकों का अपहरण, बदमाशों ने तीन लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा; मामला दर्ज
Sun, 07 Jul 2024 03:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:11 PM IST
सार
Bihar Crime: बेगूसराय में गाड़ी छीनने के बाद दो युवकों का अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने के बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई है। बाद में तीन लाख रुपए लेने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को अपहरण कर घर में बंधक बनाकर उनकी बेरहमी से लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से पिटाई कर डाली। इस अपराधी की पिटाई से दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायल अवस्था में दोनों युवकों इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे परिवार दहशत का माहौल में है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास की है।
विज्ञापन
इस संबंध में घायल जावेद कुमार ने बताया है कि उसके दोस्त रोशन कुमार की अपराधियों ने फोर व्हीलर गाड़ी छीन ली। जब दोस्त रोशन कुमार के द्वारा बताया गया कि उसकी गाड़ी छीन ली गई है, तो दोनों गाड़ी को लेने के लिए रतनपुर गए थे। तभी चार की संख्या में अपराधियों ने दोनों का अपहरण कर लिया और घर में बंधक बनाकर जमकर पिटा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा तीन लाख रुपए लेने के बाद छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि हम से पहले भी दो लड़कों का अपहरण कर लिया गया था। उन दोनों युवकों से भी पांच लाख रुपए लेने के बाद छोड़ा गया है। फिलहाल इस घटना के बाद रतनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन