{"_id":"68df5824d6c94b193f0439a4","slug":"teenage-girl-murdered-in-begusarai-angry-people-demanded-forensic-investigation-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में किशोरी के साथ बलात्कार के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने उठाई फॉरेंसिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में किशोरी के साथ बलात्कार के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने उठाई फॉरेंसिक जांच की मांग
Fri, 03 Oct 2025 10:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:29 AM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले में लगभग 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। मृतक का शव पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के नवनिर्मित व्यवसायिक परिसर के पीछे चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोल बरकुरबा में पानी में तैरता हुआ मिला।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले में लगभग 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी का शव पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के नवनिर्मित व्यवसायिक परिसर के पीछे चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोल बरकुरबा में पानी में तैरता हुआ पाया गया। शव अर्धनग्न अवस्था में था।
जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत अर्जुन टोल गांव की है। मृतक किशोरी की पहचान इसी पंचायत के बढ़कुरवा निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के इलाके से सैंकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। स्थानीय लोग फॉरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं और जांच पूरी होने तक शव को पोखर से निकालने नहीं दे रहे हैं।
पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच-पड़ताल की बात कही है। वहीं, फॉरेंसिक जांच टीम का स्थल पर सुबह 07 बजे से पहुंचना तय है, और ग्रामीण एवं पुलिस पदाधिकारी उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस लगातार आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।