Bihar Crime: व्यावसायिक इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े की गोलीबारी, वारदात से दहशत; एक युवक हिरासत में
Sheikhpura News: पुलिस ने बताया कि अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच शेखपुरा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने की घटना ने सनसनी फैला दी। नगर थाना क्षेत्र के व्यावसायिक इलाके कटरा चौक पर हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप
स्थानीय लोगों के अनुसार, कटरा चौक पर दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और हमलावर मौका पाकर भाग निकला। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक घटनास्थल से न तो कोई खोखा और न ही गोली का कोई सबूत मिला है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा में पाकिस्तानी आतंकी के दिखने की चर्चा, पुलिस हाई अलर्ट पर
पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में कारे गांव के सोनू कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार सोनू का आपराधिक इतिहास रहा है। वह लखीसराय में लूटकांड और अन्य गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ में सोनू ने बताया कि जब वह मोनू कुमार (जिस पर गोली चलाने का आरोप है) के सामने आया तो उसने सिर्फ उसे देखकर हंसी की, जिस पर मोनू ने गुस्से में गोली चला दी। फिलहाल आरोपी मोनू कुमार फरार है।
थाना अध्यक्ष क्या बोले?
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
शेखपुरा जैसे व्यावसायिक इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने की खबर से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत दोनों है। व्यापारी समुदाय का कहना है कि पुलिस की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल इस घटना ने खोल दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.