फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Police dug out the body of a young man who had gone missing two days ago in jamui

Bihar News: दो दिन पूर्व लापता युवक का शव पुलिस ने जमीन से खोदकर निकाला, चार युवक गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2024 02:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Jun 2024 02:13 PM IST
सार

Bihar News: जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में दो दिन पूर्व लापता हुए एक युवक का शव पुलिस ने बुधवार की सुबह वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत जमीन से खोदकर निकाली है। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Police dug out the body of a young man who had gone missing two days ago in jamui
जमुई में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बताया जाता है कि सोमवार की देर संध्या मृतक सत्यदेव आर्य को उसके दोस्तों द्वारा फोन कर बुलाया गया था। इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तभी मृतक के पिता संजय साव ने किसी के द्वारा फोन किये जाने पर अज्ञात जगह चले जाने को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराया था।

विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन करते गांव के ही महेश साह के पुत्र प्रियांशु कुमार, जागेश्वर साह के पुत्र शिबू कुमार, आसो साह के पुत्र प्रवेश और उपेंद्र यादव के पुत्र गौतम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब पता चला कि सत्यदेव आर्य को उसके दोस्तों द्वारा बुलाकर नवडीहा गांव के बहियार में हत्या कर देने के बाद उसके शरीर को एक गड्ढे में दफन कर छुपा दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को छुपाए जाने के स्थान को चिह्नित किया गया और उसे अंचलाधिकारी की उपस्थिति में जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सशक्त एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के दृष्टिकोण से साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर घटना को लेकर सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस द्वारा सत्यदेव आर्य के सीडीआर विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस पूछताछ के आधार पर तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed