फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger: Minor sisters shown obscene video at Anganwadi center: Four accused arrested, father-uncle attacked

आंगनबाड़ी केंद्र में नाबालिग बहनों को दिखाया अश्लील वीडियो: चार आरोपी गिरफ्तार, पिता-चाचा पर जानलेवा हमला

Mon, 12 Jan 2026 06:52 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 12 Jan 2026 06:52 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर के जमालपुर में आंगनबाड़ी केंद्र में तीन नाबालिग बहनों को अश्लील वीडियो दिखाने के बाद विरोध करने पर पिता और चाचा पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी-लाठी से हमला कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में ले लिया है।
 

विज्ञापन
Munger: Minor sisters shown obscene video at Anganwadi center: Four accused arrested, father-uncle attacked
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बच्चियों को अश्लील फिल्में दिखाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों पर हमला किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
पीड़ित परिवार की मां मुन्नी देवी ने जमालपुर थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि उनकी तीन नाबालिग बेटियों को पांच दिन पहले बहला-फुसलाकर आंगनबाड़ी केंद्र ले जाया गया। वहां एक मनचले व्यक्ति ने मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाईं। बच्चियां डर के कारण पहले घटना नहीं बताईं, लेकिन बाद में परिजनों को जानकारी दी। जब बच्चियों के पिता और चाचा आरोपी राम बहादुर मंडल के घर शिकायत लेकर पहुंचे, तो राम बहादुर मंडल, उसके पुत्र बेचन मंडल तथा दो अन्य नाबालिग पुत्रों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्णिया गैंगरेप को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के सांसद पप्पू यादव: लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को छुड़ाया। दोनों घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। इसके बाद वे घायल अवस्था में ही जमालपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित बच्चियों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।
 
पुलिस ने त्वरित जांच के बाद राम बहादुर मंडल, उसके पुत्र बेचन मंडल तथा अन्य दो नाबालिग पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह घटना शनिवार को हुई, जिसमें बच्चियों को आंगनबाड़ी में अश्लील सामग्री दिखाने के साथ-साथ विरोध करने पर हिंसा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed