फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Nitish murder case: Police pasted posters at houses of 5 absconding accused including former Mukhiya's husband

नीतीश हत्याकांड: पूर्व मुखिया पति सहित फरार 5 आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किए इश्तिहार, ढोल बजाकर दी जानकारी

Fri, 14 Jun 2024 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jun 2024 06:45 PM IST
सार

Nitish murder case: थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि नीतीश हत्याकांड मामले में आठ लोग नामजद हैं। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। शुक्रवार को पांच फरार आरोपियों के घर कोर्ट से जारी इश्तेहार चस्पा किए गए हैं।

विज्ञापन
Nitish murder case: Police pasted posters at houses of 5 absconding accused including former Mukhiya's husband
फरार आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बीते 24 मई को युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा किए है। इस हत्या मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर आठ लोगों को नामजद किया गया था। जबकि एक की पहचान पुलिस द्वारा की गई थी। उनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज रखा है। वहीं, पांच आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनके घर शुक्रवार को पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 मई को आवास बोर्ड निवासी तिलों महतो के बेटे नीतीश कुमार (22) की निर्मम हत्या हुई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के ऊपर कार्रवाई तेज की गई है। मामले में रांको पंचायत के पूर्व मुखिया पति कारेलाल यादव और उनके बेटे अमन कुमार को भी नामजद किया गया है। उनके घर भी पुलिस द्वारा कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चस्पा किया गया।
विज्ञापन

 

Nitish murder case: Police pasted posters at houses of 5 absconding accused including former Mukhiya's husband
फरार आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप
मृतक नीतीश के पिता तिलो महतो ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने एक दोस्त अभिषेक के साथ घर से बाइक लेकर निकला था। उसके बाद स्थानीय सूर्य मंदिर चौक से आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि एक चार चक्का वाहन और पांच बाइक से उपरोक्त नामजद लोगों ने घेरकर नीतीश और अभिषेक का अपहरण कर लिया था। दोनों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में नीतीश की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त अभिषेक घायल हो गया था।
 
करेंट लगाकर और मारपीट कर हुई थी हत्या
नीतीश कुमार का शव चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित सीताराम मेमोरियल हाई स्कूल के पीछे खेत में मिला था। बताया जा रहा है कि युवक को करेंट लगाकर और मारपीट कर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के पिता की मानें तो पहले भी नीतीश को मार देने की धमकी मिली थी।
 
इधर, थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि इस मामले में आठ लोग नामजद हैं। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। शुक्रवार को पांच फरार आरोपियों के घर कोर्ट से जारी इश्तेहार चस्पा किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed