फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: Private teacher returning home after teaching tuition died in a road accident; one injured

Bihar Accident News: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे प्राइवेट शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत; एक अन्य व्यक्ति घायल

Fri, 02 Feb 2024 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Feb 2024 05:10 PM IST
सार

Munger Hindi News: हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
Munger: Private teacher returning home after teaching tuition died in a road accident; one injured
मृतक सूरज कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुंगेर के हेमजापुर ओपी क्षेत्र में मिर्जाचक लगमा के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने प्राइवेट शिक्षक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से प्राइवेट शिक्षक की नाजुक हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने घायल युवक को मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। फिर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हेमजापुर ओपी क्षेत्र के बड़ी लगमा निवासी सूरज कुमार (25) के रूप में हुई है। सूरज कुमार एक प्राइवेट शिक्षक था। घटना के दौरान वह ट्यूशन पढ़ा कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी मिर्जाचक गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल और बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




इसके बाद घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के घरों पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को लेकर हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed