फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News Mitthu Yadav main accused of shooting RJD leader Pankaj Yadav arrested was absconding for 7 months

Bihar News: राजद नेता पंकज यादव को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी मिट्ठू यादव गिरफ्तार, सात माह से था फरार

Mon, 26 May 2025 09:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 May 2025 09:29 PM IST
सार

Munger News: राजद नेता पंकज यादव को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी मिट्ठू यादव पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान उसके पास हथियार भी बरामद हुए हैं। आरोपी सात माह से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Munger News Mitthu Yadav main accused of shooting RJD leader Pankaj Yadav arrested was absconding for 7 months
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद नेता पंकज यादव पर गोली चलाने के मामले में सात महीने से फरार चल रहा मुख्य आरोपी मिट्ठू यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिट्ठू यादव को नवटोलिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
तीन अक्तूबर की सुबह हुई थी फायरिंग की घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना तीन अक्तूबर की अहले सुबह की है, जब राजद नेता पंकज यादव सफियासराय हवाई अड्डा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर हमला कर सीने में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल पंकज यादव को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: हाजीपुर-जंदाहा रोड पर पिकअप और टेंपो की भीषण टक्कर, इंजीनियरिंग छात्र की मौत; सात लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजद नेता ने इस मामले में कासिम बाजार थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया, जो इस हमले में लाइनर की भूमिका निभा रहा था। इसके बाद 25 अक्तूबर को दूसरा आरोपी नमन कुमार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका था। लेकिन मुख्य शूटर मिट्ठू यादव पुलिस की पकड़ से बाहर था।

 
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिट्ठू यादव अपने नवटोलिया स्थित घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की मदद से उसके घर पर छापामारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी के दौरान एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar: मुख्यमंत्री की मानसिक हालत पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- नीतीश को CM बनाए रखना भाजपा की मजबूरी
 
पुलिस पूछताछ में मिट्ठू यादव ने स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में पंकज यादव पर गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस उससे घटना से जुड़ी और भी जानकारियां जुटा रही है। इस गिरफ्तारी से न सिर्फ पुलिस को राहत मिली है बल्कि शहर में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। पुलिस अब पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed