फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Missing mason dies under suspicious circumstances; Police engaged in investigation

Bihar: दोस्त का फोन आने पर मुंगेर गया राजमिस्त्री हुआ लापता, परिजनों ने FIR कराई; संदिग्ध स्थिति में मिला शव

Fri, 15 Mar 2024 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Mar 2024 06:22 PM IST
सार

कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को देर रात्रि सूचना मिली कि सड़क किनारे एक युवक जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 112 नंबर पर दी गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की टीम घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Munger News: Missing mason dies under suspicious circumstances; Police engaged in investigation
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

बिहार के मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के सारों बाग निवासी राजमिस्त्री रामा मंडल उर्फ राम मंडल का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में चीत्कार हो उठी। दरअसल, मृतक के परिजनों ने गुरुवार को रामा मंडल की गुमशुदगी को लेकर धरहरा थाने में आवेदन दिया था। लेकिन देर रात को कोतवाली थाना पुलिस ने राजमिस्त्री का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि राजमिस्त्री रामा मंडल ने बुधवार को गांव से मकान की ढलाई करने के बाद मजदूरों का भुगतान किया। इसके बाद दोस्त का फोन आने के बाद वह मुंगेर के लिए निकल गया। गुरुवार की दोपहर तक जब रामा मंडल घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। इसके बाद धरहरा थाने में गुरुवार को उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को देर रात्रि सूचना मिली कि सड़क किनारे एक युवक जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 112 नंबर पर दी गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की टीम घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कोतवाली थाना से अज्ञात शव रखे जाने की तस्वीर जब वायरल होने लगी तो शव की पहचान रामा मंडल के रूप में हुई है। परिजनों की मानें तो रामा मंडल के पास मोबाइल भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed