फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   munger lallu pokhar husband wife died together last rites same pyre vishwanath singh ahilya devi

Bihar: साथ जीने का वादा निभाया, पत्नी की शवयात्रा से पहले पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 24 Dec 2025 08:58 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 08:58 AM IST
सार

मुंगेर शहर के लल्लू पोखर मोहल्ले में एक अत्यंत मार्मिक घटना ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया। सोमवार को 82 वर्षीय अहिल्या देवी के निधन के बाद मंगलवार को उनकी शवयात्रा की तैयारी चल रही थी, तभी उनके 87 वर्षीय पति, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लॉ कॉलेज मुंगेर के पूर्व प्रोफेसर विश्वनाथ सिंह ने भी अंतिम सांस ले ली।

विज्ञापन
munger lallu pokhar husband wife died together last rites same pyre vishwanath singh ahilya devi
पति–पत्नी की एक साथ उठी अर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर शहर के लल्लू पोखर मोहल्ले में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। पत्नी की शवयात्रा निकलने से ठीक पहले पति ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद पति–पत्नी की एक साथ शवयात्रा निकाली गई और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर मौजूद लोग भावुक हो उठे।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के निवासी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज, मुंगेर के पूर्व प्रोफेसर रहे विश्वनाथ सिंह की 82 वर्षीय पत्नी अहिल्या देवी का निधन सोमवार दोपहर हो गया था। परिवार मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ था और शवयात्रा निकलने ही वाली थी, तभी अचानक 87 वर्षीय विश्वनाथ सिंह ने भी अंतिम सांस ले ली। पत्नी के निधन के बाद पति की इस अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

विश्वनाथ सिंह के निधन की सूचना मिलते ही आसपास के लोग, मोहल्लेवासी तथा मुंगेर न्यायालय के कई वरिष्ठ अधिवक्ता उनके आवास पर पहुंच गए। सभी ने दिवंगत दंपती के अंतिम दर्शन किए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह न केवल लॉ कॉलेज मुंगेर के प्रोफेसर रह चुके थे, बल्कि मुंगेर न्यायालय के एक विद्वान और सम्मानित अधिवक्ता के रूप में भी उनकी विशेष पहचान थी। उनका विवाह वर्ष 1961 में भागलपुर जिले के शाहपुर निवासी अहिल्या देवी से हुआ था। दंपती को तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनकी सभी की शादियां हो चुकी हैं। बड़े पुत्र शैलेश कुमार शिक्षक हैं, दूसरे पुत्र विभेष कुमार अधिवक्ता हैं, जबकि तीसरे पुत्र राकेश कुमार बैंक से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

दिवंगत दंपती के पुत्र विभेष कुमार ने बताया कि सोमवार को मां का निधन हुआ था और मंगलवार को उनकी शवयात्रा निकलनी थी, लेकिन उससे पहले ही पिताजी ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में अब मां और पिता की एक साथ शवयात्रा निकाली जा रही है और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया जाएगा। पति–पत्नी के इस तरह एक साथ दुनिया से विदा होने की घटना ने पूरे मुंगेर शहर को गमगीन कर दिया है और हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed