{"_id":"68d4c5c219cb8c514f0839d8","slug":"munger-kalyanpur-durga-maharani-grand-pandal-arun-temple-style-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कल्याणपुर में दुर्गा महारानी का भव्य दरबार, अरुण मंदिर की झलक के साथ सजाया गया पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कल्याणपुर में दुर्गा महारानी का भव्य दरबार, अरुण मंदिर की झलक के साथ सजाया गया पंडाल
Thu, 25 Sep 2025 10:02 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:02 AM IST
सार
मुंगेर जिले के कल्याणपुर में इस वर्ष दुर्गा महारानी का भव्य पंडाल बैंकाक के अरुण मंदिर की तर्ज पर सजाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल और यूपी के कलाकार पंडाल निर्माण, शीशे की नक्काशी और एलईडी गेट तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा महारानी का भव्य पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के कल्याणपुर में इस वर्ष दुर्गा महारानी के भव्य दरबार का आयोजन बैंकाक के प्रसिद्ध अरुण मंदिर की तर्ज पर किया जा रहा है। पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से आए कारीगर और यूपी के कलाकार सजावट, शीशे की नक्काशी और आकर्षक एलईडी गेट तैयार करने में जुटे हैं। स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो चुका है और आयोजन समिति का दावा है कि यह पंडाल न केवल मुंगेर बल्कि पूर्वी बिहार के कई जिलों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
श्रद्धालु यहां मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान शंकर का दीदार भी करेंगे। करीब 100 फीट ऊंचे और 150 फीट चौड़े पर्वत का भव्य दृश्य तैयार किया जा रहा है। कल्याणपुर का दुर्गा पूजा महोत्सव 362 वर्षों से अधिक पुराना है। डॉ. नीतीश दुबे, प्रबंध निदेशक (बर्नेट होम्यापैथी प्राइवेट लिमिटेड) ने कहा कि “महारानी की कृपा से यहां हर बार दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले वर्ष बुर्ज खलीफा की तर्ज पर पंडाल बना था, इस बार अरुण मंदिर की झलक दिखाई जाएगी।”
ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य
विज्ञापन
एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए चार अलग-अलग निकास द्वार और वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पूरा गांव आयोजन को सफल बनाने में जुटा है। बड़ी दुर्गा पूजा समिति के सचिव शशिरंजन दुबे, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय दुबे सहित दर्जनों सदस्य सक्रिय हैं। कल्याणपुर यूथ क्लब भी भव्य आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहा है।
सजावट और लाइटिंग देखने लायक हैं। मुंगेर के अलावा भागलपुर, बांका, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, पूर्णिया आदि जिलों से लोग परिवार सहित पूजा में शामिल होने आते हैं। इस बार भी यहां भक्तों का सैलाब उमड़ने की संभावना है।