फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   LS Election 2024: Grand Alliance candidate Sanjay Singh says Our govt will bring back Article 370; NDA reacts

Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन प्रत्याशी ने कहा- हमारी सरकार 370 वापस लाएगी; वायरल बयान पर NDA भड़का

Thu, 02 May 2024 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 02 May 2024 07:56 PM IST
सार

LS Election 2024: एनडीए के जबरदस्त विरोध के बाद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। वहीं, उन्होंने परमाणु हथियारों को लेकर विश्व को सुझाव भी दिया है।

विज्ञापन
LS Election 2024: Grand Alliance candidate Sanjay Singh says Our govt will bring back Article 370; NDA reacts
इंडिया उम्मीदवार संजय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया लोकसभा से इंडिया/महागठबंधन उम्मीदवार संजय कुमार सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें वह एक यूट्यूबर से जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए की वकालत करते हुए दिख रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार के जाते ही जम्मू कश्मीर में पहले की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। उनका यह बयान वायरल होने के बाद से ही एनडीए उन पर हमलावर है। एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इंडिया एलायंस की मंशा पहले से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को बता रहे हैं। अब खगड़िया में महागठबंधन उम्मीदवार का यह बयान हमारे आरोप को जीवंत कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 
कश्मीर को लेकर दिया बयान
जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन के सीपीआईएम उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने खगड़िया के एक स्थानीय यूट्यूबर से बातचीत के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर में मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। उनका गठबंधन वहां फिर से धारा 370 और 35ए को बहाल करने के पक्ष में है। संजय सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से लोग उनके खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एनडीए ने लगाया देश विरोध का आरोप
जम्मू और कश्मीर पर महागठबंधन उम्मीदवार के बयान के बाद खगड़िया में राजनीतिक माहौल गर्म है। एक तरफ सोशल मीडिया में इस बयान के विरोध में लोग आ खड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए ने भी मोर्चा खोल लिया है। इस बाबत एनडीए की तरफ से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार राजेश वर्मा ने सीधे-सीधे इंडिया एलाइंस और महागठबंधन पर जुबानी हमला किया है।


उन्होंने कहा है कि इंडिया एलाइंस देश के जज्बातों को नहीं समझ रहा है। वह कभी राम मंदिर का विरोध कर रहा है, तो कभी सनातन धर्म को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। राजेश वर्मा ने कहा कि जनता को यह सोचना होगा कि देश का नेतृत्व किसके हाथों में जाए। अगर यह लोग सत्ता में वापस आ गए तो यह बात पक्की है कि ये भारत को एक बार पुनः धर्म के आधार पर बांटने का काम करेंगे।
 
विश्व से परमाणु हथियार हो नष्ट
इधर, जम्मू और कश्मीर पर महागठबंधन उम्मीदवार के बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संजय सिंह ने अमर उजाला को टेलीफोन पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि जम्मू और कश्मीर का मामला जनमत संग्रह का होगा। अगर हम लोग सत्ता में आए तो इस पर विचार किया जाएगा। उनका आरोप है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। हालांकि भारत में परमाणु हथियार होने या न होने की बात पर उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए जरूरी है कि पूरा विश्व इस हथियार को नष्ट कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed