{"_id":"680772cd4fe9bb555306fa78","slug":"giriraj-singh-on-rahul-gandhi-said-rahul-gandhi-abuses-constitutional-institutions-munger-news-c-1-1-noi1394-2861268-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गिरिराज सिंह बोले- ममता बनर्जी की भाषा बोल रहे राहुल गांधी और लालू यादव, जनता इनकी बातों ने नहीं आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गिरिराज सिंह बोले- ममता बनर्जी की भाषा बोल रहे राहुल गांधी और लालू यादव, जनता इनकी बातों ने नहीं आएगी
Tue, 22 Apr 2025 06:42 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:42 PM IST
सार
केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में भारतीय संवैधानिक संस्था को गाली देते हैं। पूरा विपक्ष देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
खगड़िया में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया के भाजपा कार्यालय पहुंचे केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रस के साथ पूरा विपक्ष समाज का महौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। जो आने वाले समय में समाज के हित में नहीं है। दरअसल, गिरिराज सिंह मंगलवार को परमानंदपुर एनएच 31 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूके और फूल देकर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय संवैधानिक संस्था संविधान के अनुसार कार्य करती है। चुनाव आयोग भी संवैधानिक संस्था है। जो पूर्ण रुप से निष्पक्ष कार्य करती है। बता दें कि चुनावी सरगर्मी के बीच खगड़िया में नेताओं का पहुंचना शुरु हो चुका है। मंगलवार को ही वीआपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने भी खगड़िया में पहुंच चुनाव से जुड़े मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बात की। जबकि भाजपा कार्यालय पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी भाजपा कार्यालय में बैठक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लालू और राहुत की जुबान ममता जैसी
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत को बदनाम करने का काम करते हैं। राहुल गांधी और लालू यादव ममता बनर्जी की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी समाज को बांटने का काम करती हैं उसी तरह बिहार में लालू और राहुल कर रहे हैं। हालांकि यह लोग कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन देश की जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है। इधर, चिराग के सांसद के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह तय किसी को नहीं करना है। जिनको इसपर विचार करना है वो इसको तय करेंगे।