फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four people were injured in a firing incident between two parties in a land dispute

Bihar News: भूमि विवाद में गोलियों की आवाज से गूंजा दियारा, चार लोग हुए घायल, दो को लगी गोली

Wed, 23 Apr 2025 02:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

खगड़िया में बुधवार सुबह गोलियों की आवाज से दियारा इलाका गूंज गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। इनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four people were injured in a firing incident between two parties in a land dispute
सदर अस्पताल में घायल से जानकारी लेती पुलिस

विस्तार

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित रहीमपुर नयाटोला दियारा में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक दोनो पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इसकी गुंज से पूरा दियारा गूंज गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। इनकी पहचान रहीमपुर नयाटोला निवासी सुनील राय के पुत्र सुरेश कुमार और अनिल राय के पुत्र मनीष कुमार के रुप में हुई है। दूसरे पक्ष से भी दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इनपर धारदार हथियार से हमला किया गया। सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है। दूसरे पक्ष से घायल अनिल चौधरी के पुत्र छोटेलाल चौधरी बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन

सदर अस्पताल में घायल से जानकारी लेती पुलिस

विज्ञापन

सदर अस्पताल में घायल से जानकारी लेती पुलिस


सरसों की फसल काटने को लेकर हुआ विवाद
घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने 22 कट्ठे खेत में सरसों की फसल काटने अपने परिजनों के साथ गया था। जहां पर उसी गांव के अनिल चौधरी ने फसल काटने का विरोध शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी नोकझोंक के बीच दोनों पक्षों के बीच करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। जिसके बाद दियारा रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। लोगों का कहना है कि गोलियों के बीच लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे। मुफ्फसिल थानेदार ने बताया कि घटना के बाद एक को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी खूनी संघर्ष देख चुका है रहीमपुर नयाटोला
गौरतलब है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का रहीमपुर नयाटोला दियारा इलाका का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आए दिन भूमि विवाद को लेकर इस इलाके में गोलीबारी की घटना घटित होती रहती है। जिसमें कई लोगों के जान भी जा चुके हैं। बताया जाता है कि यहां के खेतों पर कब्जे को लेकर अक्सर खूनी संघर्ष होता है। जिसमें बर्चस्व की लड़ाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed