फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Flood-affected women create ruckus in Munger, submit memorandum

Bihar News: मुंगेर में बाढ़ पीड़ित महिलाओं का हंगामा, कार्यालय का घेराव कर कहा- राहत राशि नहीं तो वोट भी नहीं

Mon, 22 Sep 2025 10:12 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Sep 2025 10:12 PM IST
सार

Munger News : मुंगेर में बाढ़ राहत राशि को लेकर पीड़ित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने सदर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी कि अगर उनके खाते में बाढ़ सहायता राशि नहीं आई, तो इस बार वोट का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Flood-affected women create ruckus in Munger, submit memorandum
बाढ़ राहत राशि को लेकर पीड़ित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में बाढ़ सहायता राशि को लेकर नगर निगम के वार्ड संख्या 41 मोकबीरा चांय टोला की सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिलाएं सोमवार को मुंगेर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। वहां महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर राहत राशि की मांग की और अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान महिलाएं नारे लगा रही थीं 'राहत राशि नहीं तो वोट नहीं'। उनका कहना था कि डेढ़ महीने तक घर बाढ़ के पानी में डूबा रहा, लेकिन अब तक किसी के खाते में सहायता राशि नहीं आई है। पिछले साल भी बाढ़ राहत नहीं मिली थी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि राहत राशि के लिए फॉर्म भरकर वार्ड सदस्य पूजा देवी को सौंपा गया था, मगर इसके बाद भी खाते में पैसे नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि महापौर, विधायक और अंचलाधिकारी से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में दिनदहाड़े बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया
सोमवार को महिलाएं अंचलाधिकारी से मिलने प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, लेकिन सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र लोगों के खाते में जल्द ही राशि भेज दी जाएगी। हालांकि, महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द राहत राशि नहीं मिली, तो इस बार गांव के लोग चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा एलान; हर सीट पर खड़े होंगे गौ भक्त उम्मीदवार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed