फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News: Five-year-old Ritesh drowns in a water-filled pit in front of his house

Bihar News: घर के सामने बने पानी भरे गड्ढे में डूबा मासूम, पांच साल के रितेश की मौत से गांव में छाया मातम

Fri, 09 Jan 2026 07:23 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 07:23 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर के चंदुकी गांव में घर के सामने बने पानी भरे गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय रितेश की मौत हो गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Munger News: Five-year-old Ritesh drowns in a water-filled pit in front of his house
घटना के बाद रोटी बिखलते पड़ी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के चंदुकी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बालक रितेश की मौत हो गई। घर के सामने बने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

विज्ञापन

 
खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम
जानकारी के अनुसार, रितेश चंदुकी गांव निवासी नीतीश यादव का पुत्र था। घर के सामने चापानल के लिए बनाया गया पन-सोखा पानी से भरा हुआ था। खेलते समय रितेश अचानक उसमें गिर गया। घटना के वक्त परिजनों की नजर उस पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

 
कुछ देर बाद जब रितेश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान यह पता चला कि वह घर के सामने बने गड्ढे में गिर गया है। परिजन तुरंत बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में मृत घोषित
आनन-फानन में रितेश को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मदन पाठक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया कि रितेश के पिता नीतीश यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रितेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ‘तीन महीने की मजदूरी नहीं, जबरन कराया काम’, मजदूर की मौत पर उठे गंभीर सवाल; पुलिस ने किया ऐसा दावा

 
पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। हरपुर थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना पर तारापुर थाना पुलिस को अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तारापुर थाना की अपर थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
 
इस हादसे के बाद मृतक की मां रानी देवी, दादी देवकी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed