फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Dead body of young man found hanging from noose

Bihar News: फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव, परिजनों का रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Feb 2024 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Feb 2024 02:39 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय में फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव पुलिस ने उसके घर से ही बरामद किया है। वही फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना तेघरा थाना क्षेत्र के दनियालपुर वार्ड नंबर 6 गौरा पंचायत दो की है। मृतक युवक की पहचान दनियालपुर वार्ड नंबर 6 गौरा पंचायत 2 के रहने वाले रामदास का 26 वर्षीय पुत्र चंदन दास के रूप में की गई है। मृतक के पत्नी रूबी कुमारी ने बताया है कि 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश से अपने घर दनियालपुर गौरा गांव हुए थे।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को ससुराल में शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह फिर वापस अपने गांव चले आए। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि घर में ही फंदे से लटका हुआ इसका शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इस तरह की घटना हो गई है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को फिर से एक बार परदेस जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही शव फंदे से लटका हुआ मिला है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघरा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed