{"_id":"672316d84b8de342400137e5","slug":"crime-in-bihar-munger-young-man-shot-in-head-injured-akbar-had-left-home-on-wednesday-evening-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: युवक को सिर में मारी गोली, बुधवार शाम घर से निकला था घायल अकबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: युवक को सिर में मारी गोली, बुधवार शाम घर से निकला था घायल अकबर
Thu, 31 Oct 2024 11:05 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 31 Oct 2024 11:05 AM IST
सार
बिहार के मुंगेर में एक युवक के सिर में गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक मुफस्सिल थाना एरिया के मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मोहम्मद राजिक के पुत्र मोहम्मद अकबर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगी है। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने मरीज को इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जख्मी के परिजनों ने बताया, बुधवार की शाम घर से खाना खाने के बाद अकबर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। घर वालों ने काफी खोजबीन की पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह सीताकुंड डीह के लोगों ने इसकी सूचना दी कि मोहम्मद अकबर रीबन यादव के घर बाहर दरवाजा पर गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ है, जिसके बाद हम लोग घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर जाकर देखा अकबर के सिर में गोली लगी है और वह खून निकल रहा है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर पेशे से ड्राइवर है। हम लोगों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल के चिकित्सक प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती मरीज मोहम्मद अकबर की गंभीर स्थिति बनी हुई है, उसके सिर पर गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिवार वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल बदमाशों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन