{"_id":"6891ff766396865da7047805","slug":"bihar-youth-shot-dead-in-maheshkhunt-2-named-accused-arrested-news-in-hindi-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महेशखूंट में युवक की गोली मारकर हत्या, 2 नामजद आरोपी गिरफ्तार; आपसी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महेशखूंट में युवक की गोली मारकर हत्या, 2 नामजद आरोपी गिरफ्तार; आपसी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम
Tue, 05 Aug 2025 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:26 PM IST
सार
Bihar; घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ललित यादव और सौरभ उर्फ करिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने आपसी रंजिश में हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
बता दें कि घटना 4 अगस्त की रात की है, जब राजधाम वार्ड संख्या-2 निवासी सुमन कुमार उर्फ लादेन उर्फ टुट्टू को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी के फर्दबयान के आधार पर महेशखूंट थाना कांड संख्या 124/25 दर्ज की गई। प्राथमिकी में शुभम कुमार, ललित यादव, रामबंद यादव, सौरभ कुमार उर्फ करिया समेत पांच अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए बनी विशेष टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ललित यादव और सौरभ उर्फ करिया को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की स्वीकारोक्ति में दोनों ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि मृतक से पुरानी रंजिश थी। मृतक हत्यारा को बकरी चोरी के आरोप में बाँध कर पीटा था। हत्या इसी विवाद का परिणाम थी। मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक सुमन कुमार खुद भी आपराधिक प्रवृत्ति का था और गांजा तस्करी में अगरतल्ला, चोरी में महेशखूंट व शराब तस्करी में बांका के मामलों में जेल जा चुका था।
विज्ञापन
पढ़ें: बरनइया गोकुल चंवर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
गिरफ्तार आरोपियों में ललित यादव पिता स्व. महेन्द्र यादव और सौरभ कुमार उर्फ करिया पिता स्व. मोहन पटेल दोनों पटेलनगर राजधाम के निवासी है। वहीं इस सफल अभियान में रहे गोगरी अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह , महेशखुँट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुअनि सावित्री कुमारी, राजू कुमार, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार निराला महेशखूंट थाना साथ में सशस्त्र बल की टीम भी शामिल रही पुलिस आगे की कार्रवाई में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।