फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Woman Finds Son Hanging From Ceiling Fan After Going to Wake Him for Meal

बिहार: खाना खाने के लिए बेटे को जगाने गई मां, सामने का मंजर देख निकली चीख; पंखे से लटका मिला शव

Tue, 01 Sep 2026 10:40 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 10:40 PM IST
सार

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय प्रिंस का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मां उसे खाना खिलाने के लिए जगाने कमरे में गई थीं, जहां बेटे का शव देखकर उनकी चीख निकल गई। युवक की मौत को लेकर प्रेम प्रसंग और बीमारी जैसी चर्चाएं हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Bihar Woman Finds Son Hanging From Ceiling Fan After Going to Wake Him for Meal
बछवाड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मां को क्या पता था कि बेटे को खाना खाने के लिए जगाने का यह सफर उसकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक पल बन जाएगा। बछवाड़ा थाना क्षेत्र में दोपहर के वक्त मां प्रिंस को खाना खाने के लिए जगाने उसके कमरे में गईं। दरवाजा खोलते ही सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। प्रिंस पंखे से लटका हुआ था। बेटे को इस हालत में देखकर मां की चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में युवक को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


15 साल से पिता का कोई अता-पता नहीं
ग्रामीणों के मुताबिक, प्रिंस के पिता करीब 15 साल पहले घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने परिवार की सुध नहीं ली। चाचा और दादा ही प्रिंस समेत उसके भाइयों की देखभाल कर रहे थे। पिछले साल दादा की भी मौत हो गई। चार भाइयों में सबसे बड़ा प्रिंस मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग या बीमारी... आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
प्रिंस की मौत के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ ग्रामीण प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव की बात कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों के अनुसार प्रिंस को अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे और दौरे के दौरान वह अचानक गिर जाता था। हालांकि, प्रेम प्रसंग या बीमारी को मौत की वजह मानने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: लोको शेड में शंटिंग के दौरान दो इंजन आमने-सामने टकराए, एक पटरी से उतरा; बड़ा हादसा टला

पुलिस जांच में खुलेगा मौत का राज
सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed