फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Some people attacked during idol immersion in Begusarai, police controlled situation by lathicharge

Bihar: बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के समय कुछ लोगों ने किया हमला, पुलिस ने लाठीचार्ज कर पाया हालात पर काबू

Sun, 13 Oct 2024 08:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 08:21 PM IST
सार

Begusarai News: परिहार थाना के प्रभारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा भड़काने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल इलाके में शांति है और मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में जारी रही।

विज्ञापन
Bihar: Some people attacked during idol immersion in Begusarai, police controlled situation by lathicharge
पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के परिहार थानाक्षेत्र में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हंगामा हो गया, जब असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया, लेकिन घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, परिहार क्षेत्र में रविवार को माता की मूर्ति विसर्जन चल रहा था। पूजा समिति के सदस्य शांतिपूर्वक विसर्जन जुलूस लेकर जा रहे थे। तभी आठ-10 की संख्या में कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से विसर्जन कर रहे लोग घबरा गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

 
परिहार थाना के प्रभारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा भड़काने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल इलाके में शांति है और मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटना के बाद पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय निवासी काफी आक्रोशित नजर आए। जिला परिषद सदस्य अमित सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्व पहले से घात लगाकर बैठे थे और मूर्ति विसर्जन के दौरान उन्होंने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप कर मामले को और बिगड़ने से बचा लिया।

 
फिलहाल, पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed